- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Saturday, 6 October 2018

स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका
नई दिल्ली
टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान रोलआउट कर दिया है। वोडाफोन का नया 279 रुपये वाला पैक चुनिंदा सर्किल्स के लिए उपलब्ध है। Vodafone के नए पैक में ग्राहकों को करीब 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है।


Vodafone के 279 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। वहीं 100 एसएमएस भी हर रोज मिलते हैं। नए प्लान की वैधता 84 दिन है और उसमें कुल 4 जीबी डेटा मिलता है।
स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका
1,000 रुपये से कम दाम वाले बेहतरीन हेडफोन्स
Loading
X

आपको बता दें कि वोडाफोन के पास पहले ही 84 दिन की वैधता वाले दो लॉन्ग-टर्म प्लान्स मौज़ूद हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। वहीं 279 रुपये वाला नया पैक करीब 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो डेटा का कम और वॉयस कॉल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

हाल ही में Vodafone ने 99 रुपये और 109 रुपये वाले दो प्रीपेड पैक भी लॉन्च किए थे। नए पैक्स की वैधता 28 दिन है और ये अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। बता दें कि 99 रुपये वाले वोडाफोन पैक में यूजर्स को कंपनी डेटा ऑफर नहीं कर रही है। वहीं 109 रुपये वाले प्लान में सब्सक 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है।

99 रुपये वाले Vodafone प्लान को 99 रुपये वाले एयरटेल पैक से टक्कर मिलती है। एयरटेल के 99 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड लोकल और नैशनल रोमिंग, 100 एसएमएस व 1 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिन है। वहीं बीएसएनएल के पास भी 99 रुपये वाला एक पैक है जिसकी वैधता 26 दिन है। हालांकि, इस पैक की वैलिडिटी 10 दिन है। बीएसएनएल के 99 रुपये वाले दूसरे प्लान की वैलिडिटी 26 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
   
  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    फ्लिपकार्ट अपनी सबसे बड़ी सालाना सेल के लिए तैयार है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी। वहीं ऐमजॉन भी 10 अक्टूबर से अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन कर रही है। प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। सेल के लिए दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां बड़े ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट व ऑफर्स मिलेंगे। दोनों साइट्स हर दिन नई डील्स और ऑफर्स का खुलासा कर रहीं हैं। आइये आपको बताते हैं 10 अक्टूबर से शुरू हो रहीं इन 'महासेल' में मिलने वाले सबसे बेस्ट डिस्काउंट, ऑफर्स और डील्स के बारे में...

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    हुवावे के तीन रियर कैमरे वाले पी20 प्रो स्मार्टफोन को इस सेल में 10,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हुवावे पी20 प्रो को 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। और इसे सेल के दौरान 59,999 रुपये में बेचे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड धारक फोन खरीदने पर1 0 प्रतिशत की छूट भी ले पाएंगे।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    सेल के दौरान वनप्लस 6 को 34,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी फोन खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई, ऐक्सचेंज ऑफर और मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी मिलेगी। अगर आप एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके अलावा, वनप्लस 6 ग्राहकों को ई-बुक्स के लिए 500 रुपये की कीमत के क्रेडिट, प्राइम विडियो स्ट्रीमिंग पर 250 रुपये कैशबैक, कोटक की तरफ से 12 महीने का डैमेज इंश्योरेंस फ्री और आइडिया सेल्युलर की तरफ से 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    आसुस के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की जगह 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसी भी वनप्लस स्मार्टफोन से एक्सचेंज में ज़ेनफोन 5ज़ेड 21,999 रुपये में आपका हो सकता है।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 पर 16,000 रुपये की छूट मिलेगी। 45,990 रुपये की कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को सेल में मात्र 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    अगर आप कोई बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो बिग बिलियन डेज सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। सेल में लेनोवो के8 प्लस को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इन्टेक्स के इंडी 6 फोन को 8,499 रुपये की बजाय 3,999 रुपये और पैनासोनिक पी91 को 7,990 रुपये की बजाय 2,999 रुपये मे खरीदा जा सकेगा। इन सबके अलावा 4000 एमएएच पावर वाली बैटरी वाले यू कंपनी के एस स्मार्टफोन 5,499 रुपये में खरीदने का मौका रहेगा।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    इनफिनिक्स स्मार्ट 2 और नोट 5 बजट स्मार्टफोन्स पर भी फ्लिपकार्ट सेल में छूट मिलेगी। इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स पर सेल में 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्ट 2 को 5,999 रुपये की जगह 4,999 रुपये में जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा दूसरी डील्स और ऑफर्स भी हैं।

  • स्मार्टफोन्स खरीदने का है सुनहरा मौका

    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को 10,999 रुपये की जगह 9,999 रुपये में खरीदने का मौका होगा। वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 14,999 रुपये की जगह 12, 999 रुपये में मिलेगा। 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड यूजर्स 10 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा भी ले सकते हैं।


Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages