- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Wednesday, 3 October 2018

सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। राज्य बोर्ड 4 नवंबर को इसके लिए परीक्षा आयोजित करेगा। कैंडिडेट्स 5 अक्टूबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

प्रक्रिया 18 सिंतबर से शुरू कर दी गई है। कैंडिडेट्स UPTET की ऑफिशल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने 15 सितंबर को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया था।

क्या है शेड्यूल?
- 18 सितंबर से आवेदन शुरू
- आवेदन की लास्ट डेट: पहले 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक
- ऐप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट: 5 अक्टूबर
- ऐप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करने की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक)
- 18 अक्टूबर को जारी होगा ऐडमिट कार्ड
- 4 नवंबर को होगी परीक्षा
- 5 नवंबर को जारी होगी आंसर की

क्या होगा पैटर्न?
UPTET 2018 की परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पहला पेपर प्राथमिक स्तर (क्लास 1-5 टीचर) और दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (क्लास 6-8 टीचर) के लिए होगा। परीक्षा में 150 सवाल होंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंट और 30 मिनट का समय मिलेगा।

खबर है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 95 हजार से ज़्यादा शिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए यूपी-टीईटी की परीक्षा कराई जाएगी। पहले यह भर्ती फरवरी 2019 में की जानी थी, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते ये भर्ती इस साल दिसंबर में की जाएंगी।
Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages