- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Friday, 12 October 2018

सांकेतिक तस्वीर
सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत दी है। साल 2019 से 10वीं के छात्रों के लिए पास होने की शर्त में बड़ी छूट दी गई है। सीबीएसई की चेयरमैन अनीता कारवाल ने बताया, 'छात्रों को राहत देने के लिए बोर्ड ने साल 2019 से क्लास 10वीं के छात्रों के लिए पास होने की शर्त को आसान बनाने का फैसला लिया है।' अगले साल से छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिल, दोनों में मिलाकर कुल 33 फीसदी नंबर लाने होंगे। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक, उनको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स लाने पड़ते हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है, 'अब 2019 से 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले छात्रों को भी वही पासिंग क्राइटेरिया देने का फैसला लिया गया है। यानी अब उनको पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में मिलाकर 33 नंबर लाने होंगे।' अगर कैंडिडेट प्रैक्टिकल या किसी अन्य असेसमेंट में उपस्थित नहीं होगा तो उसमें उनका मार्क्स जीरो माना जाएगा और उसी हिसाब से उसके कुल अंकों की गणना होगी।

ध्यान रहे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने ऐकडेमिक सेशन 2018-19 के लिए 9वीं और 11वीं क्लास के रेग्युलर छात्रों के पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मान्यता प्राप्त स्कूलों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने से पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हुई है और 22 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

सीबीएसई के मुताबिक, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 'आधार नंबर' जरूरी नहीं है। आधार नंबर फील्ड तो वैसे दी गई है लेकिन जिन छात्रों के पास आधार नंबर है वे कोई और पहचान नंबर लिख सकते हैं। वे पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर या कोई अन्य वैध सरकारी प्रमाण का नंबर डाल सकते हैं। विदेशी छात्रों के मामले में पासपोर्ट नंबर मुहैया कराना होगा। अगर पासपोर्ट नंबर उपलब्ध नहीं हो तो संबंधित देश द्वारा जारी सामाजिक सुरक्षा संख्या/आईडी नंबर का उल्लेख करना होगा।

ऐप्लिकेशन फीस
छात्रों को पंजीकरण के लिए 150 रुपये बतौर शुल्क देने होंगे। दिव्यांग छात्रों के लिए फीस माफ है। उनको कोई फीस नहीं देनी होगी। ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है। 500 रुपये लेट फीस के साथ 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। 31 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक लेट फीस 1000 रुपये, 13 से 20 नवंबर तक लेट फीस 2000 रुपये और 21 से 28 नवंबर तक लेट फीस 5000 रुपये है।
Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages