- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Friday, 5 October 2018

5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध
फेसबुक पर ऐसे हो रही धोखाधड़ी
नई दिल्ली
Facebook यूजर्स के डेटा में सेंधमारी को लेकर सोशल मीडिया दिग्गज पिछले कुछ समय से लगातार आलोचना के घेरे में है। पहले कैंब्रिज ऐनालिटिका विवाद और अब हाल ही में 5 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक की घटना। अभी 5 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक वाला मामला खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को कुछ यूजर्स के फेसबुक पर एक नई तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की है। यूजर्स की शिकायत है कि फेसबुक पर उनके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनके दोस्तो, रिश्तेदारों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इससे पहले भी फेसबुक पर इस तरह पैसों की ठगी का मामला सामने आ चुका है।


अपनाएंगे ये टिप्स तो सुरक्षित रहेगा फेसबुक डेटा
   
  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    फेसबुक ने कहा है कि उनके View As फीचर में एक बग के कारण हैकर्स ने 5 करोड़ यूजर्स के डेटा में सेंधमारी कर दी है। यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने इस फीचर को फिलहाल के लिए हटा दिया है। हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जिनसे आप अपने फेसबुक अकाउंट को अधिक सिक्यॉर बना सकते हैं। जानिए...

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    फेसबुक पर अपने पासवर्ड में समय-समय पर बदलाव जरबरी है। इससे आपके अकाउंट हैक होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। जहां तक हो सके हर महीने में अपने पासवर्ड्स को अपडेट करें। साथ ही पासवर्ड अपडेट करते वक्त पासवर्ड का ऐसा चयन करें जिसमें अक्षर, अंक, कोई साइन सब आ जाएं। इससे आपका पासवर्ड स्ट्रॉन्ग बनता है। पासवर्ड को समय-समय पर बदलने के अलावा इस बात का ध्यान रखें कि जब भी पासवर्ड बदलें तो Save Changes करते वक्त Keep me logged in पर क्लिक ना करें। जब आप पासवर्ड बदलें तो Keep me logged out from all devices पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपने जहां-जहां भी जिस डिवाइस पर अपना अकाउंट ऐक्सेस किया होगा। वहां से लॉगआउट हो जाएंगे।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    फेसबुक अपने यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन नाम से ड्यूल सिक्यॉरिटी का विकल्प भी देता है। इस फीचर का प्रयोग करके यूजर अपने अकाउंट को सिक्यॉर कर सकते हैं। फेसबुक ऐप की सेटिंग में जाकर अकाउंट सेटिंग चेक करें। वहां पर सिक्यॉरिटी ऐंड लॉगइन में जाएं। यहां पर Setting Up Extra Security ऑप्शन में Use two factor authentication का ऑप्शन मिलेगा। इसे चालू कर दें। इसे चालू करने के बाद जब भी आप फेसबुक पर लॉगइन करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक कोड जाएगा। इसे एंटर करने पर ही आप लॉगइन कर पाएंगे।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    फेसबुक पर आपकी शक्ल किससे मिलती है?, पिछले जन्म में आप क्या थे?, ऐसे सवाल मजेदार होने के साथ खतरनाक भी होते हैं। इन पर क्लिक करने से यूजर्स अनजाने में अपने अकाउंट की ऐक्सेस दे देते हैं। अगर आप उन ऐप्स के बारे में जानना चाहते हैं जिन्हें आपने परमिशन दे रखी है। इसके लिए ऐप या साइट के सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ऐप्स नाम का विकल्प मिलेगा। उस पर टैप करें। टैप करने पर Apps and websitesऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक कर आप जान पाएंगे कि आपने किन ऐप्स को अपने अकाउंट की परमिशन दे रखी है। इस विकल्प को डिसेबल करने से थर्ड पार्टी ऐप्स आपके अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    कई बार कोई नया ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप साइन अप करते हैं तो आपको मेल आईडी के अलावा Login with facebook का विकल्प भी दिखता है। जहां तक हो सके इस विकल्प से बचना चाहिए। ऐसी परमिशन देने से आपकी जानकारी थर्ड पार्टी ऐप्स के पास जा सकती है जो आपकी प्रिवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    फेसबुक पर अपनी प्रिवेसी सेटिंग को अपने हिसाब से सेट करें। आपके पोस्ट कौन देख सकता है, आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स कौन देख सके, आपकी फ्रेंड लिस्ट कौन देखे , ऐसी कई सेटिंग्स हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। जहां तक हो सके अपना अड्रेस, मोबाइल नंबर/मेल आईडी और डेट ऑफ बर्थ को ऑनली मी ही रखें।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    कई बार हैकर आपके दोस्तों के अकाउंट से छेड़छाड़ करके आपको उनके अकाउंट से कोई लिंक भेज देता है। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से आपकी जानकारी हैकर के पास चली जाती है। जब तक आप पूरी तरह से श्योर ना हों तब तक ऐसे लिंक्स पर क्लिक ना करें। अगर आपका कोई दोस्त आपको ऐसा लिंक भेजता है तो तुरंत उससे संपर्क कर उसे इस बार में जानकारी दें।

  • 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

    सबसे पहले आप चेक करें कि आपने अपने अकाउंट को कहां-कहां से ऐक्सेस किया है। इसके लिए फेसबुक ऐप या साइट ओपन करें। वहां पर Security and Login page पर जाकर Where You’re Logged in पर क्लिक करें। यहां क्लिक करके आप देख सकेंगे कि आपने कहां-कहां अकाउंट ऐक्सेस किया है। अगर आपको कोई भी संदिग्ध जगह या डिवाइस का नाम दिखे तो तुरंत इसे लॉगआउट कर दें।


मास्टर शेफ ऑफ इंडिया शो के होस्ट और मैसिव रेस्ट्रॉन्ट के फाउंडर जोरावर कालरा ने अपने अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि हैकर्स ने उनके नाम से फेक अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों को मेसेज किया और उनसे पैसे मांगे। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि 'फेसबुक' ने उन्हें वॉट्सऐप पर नोटिफिकेशन भेजकर अपने प्रोफाइल पासवर्ड चेंज करने को कहा है। इन मामलों पर सूचना एवं प्रौद्यौगिकी मंत्रालय (आईटी) के सूत्रों ने बताया कि वह ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है और आगे जांच की जाएगी। यह एक गंभीर मुद्दा है और वह इस बारे में कंपनी से सफाई मांगेंगे।
5 करोड़ फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा में सेंध

इससे पहले भी ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां पर हैकर किसी यूजर का अकाउंट हैक करके उसके दोस्तों को मेसेज भेजकर पैसे मांगते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसे कई केस हुए हैं। ऐसे ही एक केस में पीड़ित के साथ हजारों रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।

पत्रकार के साथ हुई थी धोखाधड़ी

कुछ दिनों पहले दिल्ली के पत्रकार ठगी का शिकार हुए थे। उन्होंने बताया था 'मेरे दोस्त का फेसबुक अकांउट हैक किया गया। इसके बाद उस हैकर ने मुझे मेसेंजर पर मेसेज किया। हाय हैलो के बाद कहा कि मेरे इस नंबर पर वॉट्सऐप मेसेज करो। इसके बाद वॉट्सऐप पर बात की और कहा- तुम क्या मेरी एक हेल्प कर सकते हो? मेरा दोस्त ट्रैवलिंग कर रहा है, उसे कुछ पैसे चाहिए। मैं ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं कर पा रही हूं। तुम उसे पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दो। मैं लौटते हुए ऑफिस दे दूंगी।'

पीड़ित ने बताया, हैकर्स ने हमारी फेसबुक चैट पढ़कर उसी अंदाज में वॉट्सऐप पर बात की ताकि मुझे शक न हो। मैंने पैसे ट्रांसफर कर दिए। दस मिनट बाद फिर मेसेज आया, 'सुनो क्या आप 3500 रुपये और ट्रांसफर कर सकते हो?' इस मेसेज पर मुझे शक हो गया कि मेरी दोस्त इस तरह थोड़े-थोड़े पैसे नहीं मांग सकती है। मैंने कहा कॉल करो। उसने कहा इस वक्त कॉल नहीं कर सकती है। इस बात पर पक्का शक हो गया। मैंने पुराने नंबर पर कॉल किया तो पता चला, उसका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है और इस तरह से और लोगों को भी मेसेज जा रहे हैं। (यहां क्लिक कर पढ़ें यह पूरा मामला)

अगर आपके अकाउंट से दोस्तों को पैसे मांगने वाला मेसेज भेजा जा रहा है या फिर आपके पास किसी दोस्त का ऐसा मेसेज आया है तो सबसे पहले उसे फोन करके पूरी तरह से कन्फर्म हो जाएं कि यह मांग आपके दोस्त ने ही की है। इसके साथ ही इन टिप्स को फॉलो करें और होने वाली धोखाधड़ी से बचें...

दोस्त को वेरिफाई करें
अगर कोई दोस्त आपको पैसे के लिए मेसेज करता है तो सबसे पहले उसे कॉल करके बात करें और पुष्टि करें कि मेसेज उसी ने भेजा है। जब तक अच्छे से छानबीन न कर लें, भावनाओं में बहकर मदद न करें। जितना जल्द हो सके पुलिस को खबर करें।

ऐसे लिंक्स से रहे सावधान
ऐसे किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें कि आप 10 साल बाद कैसे दिखेंगे या फिर किस ऐक्टर और ऐक्ट्रेस से शक्ल मिलती है। उन ऐप्स से हमेशा बचकर रहें जो आपके खास फ्रेंड्स, कौन होगा आपका पार्टनर या फिर कौन आपको सबसे ज्यादा पसंद करता है, जैसी जानकारियां देते हैं।

वॉट्सऐप पर भी रहें सतर्क
फेसबुक के अलावा वॉट्सऐप पर भी धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी भी वॉट्सऐप मेसेज में आए ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें जो आपको कुछ फ्री दे रहा हो। फिर भले ही वह सरकार के नाम से ही क्यों ना आए। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलता है जिस पर आपकी जानकारी मांगी जाती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो हैकर आपकी निजी जानकारी चुराकर आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

ऐप्स को दी गई परमिशन चेक करें
फेसबुक पर आपकी शक्ल किससे मिलती है?, पिछले जन्म में आप क्या थे?, ऐसे सवाल मजेदार होने के साथ खतरनाक भी होते हैं। इन पर क्लिक करने से यूजर्स अनजाने में अपने अकाउंट की ऐक्सेस दे देते हैं। अगर आप उन ऐप्स के बारे में जानना चाहते हैं जिन्हें आपने परमिशन दे रखी है। इसके लिए ऐप या साइट के सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ऐप्स नाम का विकल्प मिलेगा। उस पर टैप करें। टैप करने पर Apps and websites ऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक कर आप जान पाएंगे कि आपने किन ऐप्स को अपने अकाउंट की परमिशन दे रखी है। इस विकल्प को डिसेबल करने से थर्ड पार्टी ऐप्स आपके अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे।

Login With Facebook परमिशन से बचें
कई बार कोई नया ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप साइन अप करते हैं तो आपको मेल आईडी के अलावा Login with facebook का विकल्प भी दिखता है। जहां तक हो सके इस विकल्प से बचना चाहिए। ऐसी परमिशन देने से आपकी जानकारी थर्ड पार्टी ऐप्स के पास जा सकती है जो आपकी प्रिवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है।

ऐसे करें चेक, आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं

   
  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    एक बार फिर फेसबुक यूजर्स के डेटा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 करोड़ फेसबुक अकाउंट को हैक कर यूजर डेटा में सेंध लगाई गई। इसी साल मार्च में हुए कैंब्रिज़ ऐनालिटिका स्कैंडल के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया दिग्गज को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में पुष्टि करते हुए दावा किया कि कंपनी इस बात को लेकर निश्चित नहीं है कि इन अकाउंट्स का गलत इस्तेमाल हुआ या नहीं। अब सवाल है कि डेटा में सेंधमारी क्यों की गई? कितने अकाउंट्स प्रभावित हुए और सबसे जरूरी कि आप किस तरह जान सकते हैं कि आपका अकाउंट हैक हुआ या नहीं?

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    फेसबुक ने खुलासा किया कि फेसबुक का ‘View as’ फीचर डेटा सेंधमारी की वजह बना। इस फीचर के जरिए लोग देख सकते हैं कि दूसरे लोगों को उनकी प्रोफाइल कैसी दिखती है। हैकर्स ने इस फीचर के कोड को टारगेट किया और 'access tokens'चुरा लिए। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्हें लोगों के अकाउंट्स का ऐक्सेस मिल गया।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    Wired की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक से लिंक हुआ हर अकाउंट के हैक होने की संभावना है। यानी अगर आपने फेसबुक आईडी के साथ ज़ोमैटो या इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक किया है तो हो सकता है कि आपके इन अकाउंट्स में भी सेंधमारी की गई हो।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    इस फीचर को फेसबुक ने जुलाई 2017 में लॉन्च किया था। हालांकि, फेसबुक को इस हैकिंग के बारे में जानकारी इसी हफ्ते मिली। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आखिरकार हैकर्स ने कब तक फेसबुक यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल किया।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    फेसबुक को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने FBI को भी इस बारे में सूचना दे दी है और उसका कहना है कि जांच चल रही है। लेकिन इस अटैक के पीछे कौन है, इस बारे में अब तक पता नहीं चला है।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    करीब 2 अरब फेसबुक यूजर्स में से कुल 9 करोड़ अकाउंट्स प्रभावित हुए। इनमें से 5 करोड़ अकाउंट्स हैक हुए जबकि बाकी 4 करोड़ 'रीबूट' हुए क्योंकि इन अकाउंट्स द्वारा भी ‘View as’ फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि इस बग को अब खत्म कर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यूजर अकाउंट्स अब सेफ है।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    फेसबुक ने कहा है कि उन यूजर्स को नोटफिकेशन भेजी जा रही है जिनका अकाउंट हैक हुआ है। अगर आपका अकाउंट हैक हुआ है तो नोटिफिकेशन मेसेज न्यूज़ फीड में सबसे ऊपर दिखेगा।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    यह एक बहुत बड़ा हैकिंग अटैक है और जिन यूजर्स का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है, उनका पूरा डेटा फेसबुक पर चोरी हुआ। इसमें आपकी तस्वीरें, चैट्स, पर्सनल मेसेज सब कुछ शामिल है।

  • आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ या नहीं, ऐसे जानें

    यूजर्स कई अलग-अलग डिवाइसेज़ पर फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि सभी डिवाइसेज़ पर लॉग आउट करें और फिर लॉग इन करें। अगर आपको सलाह नहीं मिली है, तो भी पासवर्ड बदलना आपके लिए बेहतर रहेगा।


Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages