Facebook पर 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद अब WhatsApp पर भी खतरा मंडरा रहा है। टेक्नॉलजी वेबसाइट ZDnet ने वॉट्सऐप पर एक अलग तरह की हैकिंग का खुलासा किया है। वेबसाइट का कहना है कि वॉट्सऐप में एक बग देखा गया है जो हैकर्स को यूजर्स के अकाउंट का ऐक्सेस दे रहा है। ऐसा तब हो रहा है जब यूजर किसी इनकमिंग विडियो कॉल को रिसीव कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी विडियो कॉल करते हैं तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि इस समय आपके वॉट्सऐप के हैक होने का खतरा सबसे ज्यादा है।
टेक रिपोर्ट्स की मानें तो ऐंड्रॉयड और iOS पर इस्तेमाल किए जा रहे वॉट्सऐप पर सबसे पहले अगस्त में यह बग देखा गया था, जिसे फेसबुक ने अक्टूबर में ठीक भी कर दिया था। फेसबुक ने इसपर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, इसलिए इस बात की जानकारी नहीं है कि बग ठीक होने से पहले हैकर्स ने इसका गलत इस्तेमाल किया था या नहीं।
पिछले कुछ महीनों से भारत सरकार और इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के बीच जंग जारी है। इसकी वजह है फेक न्यूज़ से किस तरह निबटा जाए। सरकार से समझौते के तहत अब, फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने आखिरकार भारत में ग्रीवंस ऑफिसर (शिकायत निपटान अधिकारी) नियुक्त कर दिया है। भारत में वॉट्सऐप इंक. के ग्लोबल कस्टमर ऑपरेशंस एंड लोकलाइज़ेशन के सीनियर डायरेक्टर कोमल लाहिड़ी को ग्रीवंस ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है। सरकार चाहती थी वॉट्सऐप भारत में किसी को कॉन्टेक्ट के लिए नियुक्त करे। ऐसा लगता है कि आखिरकार वॉट्सऐप ने इस पर अब फैसला ले लिया है। जानें वॉट्सऐप के इस फैसले के आपके लिए क्या मायने हैं...
यूजर्स अब ऐप या ईमेल के जरिए ग्रीवंस ऑफिसर को मेल के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। वॉट्सऐप के FAQ पेज पर लिखा हुआ है, 'ग्रीवंस ऑफिसर से कॉन्टेक्ट करने के लिए कृपया अपनी शिकायत के साथ ईमेल भेजें और इस पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर करें। अगर आप किसी एक अकाउंट के बारे में कॉन्टेक्ट कर रहे हैं, तो अपना नाम और कंट्री कोड भी लिख कर भेजें।'
वॉट्सऐप अब अपने ऐप में किसी भी समस्या को उठाने के लिए भी एक ऑप्शन दे रहा है। यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर Help में Contact Us पर क्लिक कर संबंधित जानकारी ढूंढनी होगी।
यूजर्स पोस्ट के जरिए सीधे वॉट्सऐप को लिख सकते हैं और इस शिकायत/समस्या को सीधे हेडक्वार्टर Menlo Park, कैलिफोर्निया भेज सकते हैं।
इंस्टेंट मेसेजिंग प्लैटफॉर्म ने किसी चुनिंदा अकाउंट के बारे में शिकायत करने का विकल्प भी दिया है। कंपनी के मुताबिक, 'अगर आप हमसे किसी चुनिंदा अकाउंट के बारे में शिकायत कर रहे हैं, तो कृपया अपना फोन नंबर इंटरनैशनल फॉरमेट में कंट्री कोड के साथ लिखें।'
वॉट्सऐप के FAQ पर लिखा है, 'अगर आप एक लॉ एनफोर्समेंट ऑफिसर (कानून प्रवर्तन अधिकारी) हैं, तो कानूनी अथॉरिटीज़ के लिए हमारी जानकारियों को पढ़ें और जानें कैसे हमसे संपर्क किया जा सकता है।' वॉट्सऐप के जरिए फेक न्यूज़ फैलने के दौरान यह फीचर काम का साबित हो सकता है।
वॉट्सऐप ने साफतौर पर बता दिया है कि कोमल लाहिड़ी कैलिफोर्निया के Menlo Park ऑफिस से ही संबंध रखती हैं।
उनकी LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, लाहिड़ी इससे पहले फेसबुक, पेपल के साथ काम कर चुकीं हैं। वॉट्सऐप के साथ वह पिछले 7 महीनों से काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटनाएं सामने आने के बाद भारत ने वॉट्सऐप से फर्जी संदेशों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिये जरूरी कदम उठाने को कहा था। इसे लेकर सूचना इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने कंपनी को पत्र लिखे, साथ ही MeitY मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कंपनी के सीईओ क्रिस डेनियल से मुलाकात की थी।
सोशल मीडिया दिग्गज पर दवाब बनने के लिए सरकार ने दो नोटिस जारी किए थे। पहला जून में जबकि दूसरा नोटिस जुलाई के आखिर में भेजा गया।
सर्वोच्च कोर्ट ने भी भारतीय कानून का पालन न करने के लिए वॉट्सऐप के खिलाफ दायर एक याचिका की सुनवाई थी। ग्रीवंस ऑफिसर की नियुक्ति के अलावा कोर्ट ने चार हफ्तों के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा था।
इस बग का पता लगाने वाले रिसर्चर ट्रैविस ऑर्मेंडी ने ट्विटर पर लिखा,'यह एक बड़ी बात है। महज एक कॉल से आपका वॉट्सऐप हैक हो सकता है।' बता दें कि पिछले साल सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक की सुरक्षा खामियों को लेकर काफी आलोचना हुई थी। हाल ही में कंपनी एक बार फिर चर्चा में आई जब 5 करोड़ अकाउंट की सुरक्षा खतरे में होने की बात सामने आई, जिसके बाद कंपनी ने अपना View As फीचर हटा लिया था।

No comments:
Post a Comment