गूगल के बहुप्रतीक्षित Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन आज लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने न्यू यॉर्क में आयोजित एक खास इवेंट में इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 2 और पिक्सल 2 XL के सक्सेसर हैं। नए स्मार्टफोन ब्लैक और वाइट कलर में पेश किए गए हैं। आइए जानें क्या है इनकी खासियत और कीमत...
Google Pixel 3 के स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie पर रन करता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी+(1080x2160 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। 443ppi के पिक्सल डेंसिटी के साथ इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, HDR सपॉर्ट और 100,000:1 सुपर कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो यह 64 जीबी और 128 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किए गए हैं और इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा नहीं दी गई है। बात की जाए कैमरे की तो Pixel 3 में 12+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पिक्सल साइज 1.4um और अपर्चर f/1.8 है। कैमरे में ड्यूल पिक्सल फेज डिटेक्शन के साथ ऑप्टिकल+इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन और 76 डिग्री का फिल्ड ऑफ व्यू दिया गया है। रियर कैमरे से यूजर 30 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से 4K विडियो भी रेकॉर्ड कर पाएंगे।
पिक्सल का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें ड्यूल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें एक 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर लगा है जिसका अपर्चर f/2.2 और फील्ड ऑफ व्यू 97 डिग्री है। वहीं दूसरा फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 और फील्ड ऑफ व्यू 75 डिग्री है। पिक्सल 3 में 2915mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही USB Type-C पोर्ट भी है। कंपनी का दावा है इसमें वायरलेस Qi सर्टिफाइड सपॉर्ट के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। Google Pixel 3 के 64GB वेरियंट की कीमत भारत में 71,000 रुपये और 128GB वाले मॉडल की कीमत 80,000 रुपये होगी।
Google Pixel 3XL के स्पेसिफिकेशन्स
Pixel 3XL स्मार्टफोन के ज्यादातर फीचर पिक्सल 3 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। अंतर सिर्फ इसके डिस्प्ले साइज और बैटरी में है। पिक्सल 3 XL में 6.3 इंच का QHD+ (2960x1440 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। इसमें HDR सपॉर्ट और 100,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बात की जाए बैटरी की तो इसमें फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट वाली 3430mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। Pixel 3XL के 64GB वेरियंट की कीमत भारत में 83,000 रुपये और 128GB वाले मॉडल की कीमत 92,000रुपये होगी। दोनों ही स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर 11 अक्टूबर से शुरू होंगे, वहीं बिक्री 1 नवंबर से होगी।
eSIM सपॉर्ट
ऐपल को फॉलो करते हुए कंपनी ने अब गूगल पिक्सल में भी अब eSIM सपॉर्ट देना शुरू कर दिया है, यानी यूजर्स अब स्वैप करके एक सिम से दो नंबर इस्तेमाल कर पाएंगे।
ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल का आयोजन किया जा रहा है। सेल शुरू होने से पहले ऐमजॉन इंडिया पर प्राइम सब्सक्राइबर्स को 'अर्ली ऐक्सेस' मिलेगा। ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इस सेल में ऐमजॉन प्राइम सब्सक्राइबर्स को शानदार डील और ऑफर्स का फायदा नॉन-प्राइम मेंबर्स से पहले ही मिल जाएगा। ऐमजॉन इंडिया पर 6,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी प्रीपेड ऑर्डर के जरिए करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, एसबीआई बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऐमजॉन पे के साथ नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे फायदे भी मिलेंगे। ऐमजॉन स्मार्टफोन्स, स्मार्ट डिवाइसेज़ की खरीद पर लुभावने ऑफर दे रही है। जानें टॉप 10 'Prime Early Access Deals' के बारे में...
ऐपल आईफोन X (64 जीबी) ऐमजॉन सेल में 69,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ऐमजॉन फोन पर 7,777 रुपये में नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर कर रही है। इसके अलावा ग्राहक एसबीआई क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकेंगे।
वनप्लस 6टी के लॉन्च से पहले कंपनी ने वनप्लस 6 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिलेगा।
फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस9 (64 जीबी) सेल में 62,500 रुपये की जगह 42,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है। फोन को 4,777 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है।
वीवो वी9 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे सेल में 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। 2,998 रुपये हर महीने की किश्त के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है।
शाओमी रेडमी वाई2 का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट सेल में छूट के बाद 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 1,833 रुपये प्रति महीने के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर है।
वनप्लस 6टी स्मार्टफोन 30 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। इच्छुक ग्राहक फोन को सेल में प्री-बुक कर सकते हैं और 1,490 रुपये की कीमत वाले वनप्लस ईयरफोन्स मुफ्त पा सकते हैं। इसके अलावा 500 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
शाओमी मी टीवी प्रो 32 इंच और 49 इंच सीरीज़ को फ्लैश सेल में 9 बजे से 14,999 रुपये में खरीदने का मौका होगा।
ऑनर प्ले के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 21,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में खरीदने का मौका होगा। फोन को 2,11 रुपये प्रति महीने पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
ऐमजॉन फायरटीवी स्टिक को सेल में 2,799 रुपये में खरीदने का मौका होगा।
ऐमजॉन एको डॉट के तीसरी जेनरेशन डिवाइस को 2,999 रुपये की कीमत में खरीदने का मौका होगा।

No comments:
Post a Comment