- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Tuesday, 16 October 2018

घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल
नई दिल्ली
Oneplus 6T स्मार्टफोन को भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आज से ‘Unlock the Speed’ लॉन्च इवेटं के लिए इनवाइट की बिक्री शुरू कर दी है। अगर आप वनप्लस 6टी के लॉन्च इनवाइट खरीदते हैं तो आप 30 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में हिस्सा ले पाएंगे। OnePlus 6T के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में KDJW स्टेडियम में रात 8.30 बजे से इवेंट शुरू होगा।


वनप्लस 6टी के लॉन्च इनवाइट के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से Oneplus.in पर बिक्री शुरू हो गई है। लॉन्च इवेंट के टिकट के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा। लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाले लोगों को लॉन्च वेन्यू पर वनप्लस 6टी को एक्सपीरियंस करने का अनुभव भी मिलेगा। इसके अलावा, इवेंट में शामिल होने वाले लोगों को गिफ्ट हैंपर मिलेगा जिसमें वनप्लस मर्चेंडाइज़ और सामान होगा।
घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल
वनप्लस 6 का रिव्यू
Loading
X

गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6टी के लिए ऐमजॉन इंडिया पर ‘Notify Me’ का विकल्प मौज़ूद है। ऐमजॉन पर वनप्लस 6 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकीं हैं और इच्छुक ग्राहक 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड खरीदने के बाद वनप्लस 6टी को प्री-बुक कर सकते हैं। फोन खरीदने के दौरान इसे रिडीम कराया जा सकेगा। हालांकि, अगर आप वनप्लस 6टी की प्री-बुकिंग करते हैं तो आपको नए वनप्लस यूएसबी टाइप-सी बुलेट्स ईयरफोन मुफ्त मिलेंगे।

वनप्लस 6टी कंपनी के मौज़ूदा वनप्लस 6 का मिड-ईयर अपग्रेडेड वेरियंट होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो वॉटरड्रॉप डिस्प्ले डिज़ाइन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया जाएगा। वहीं कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आने वाला हैंडसेट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, ग्ला बैक और 8 जीबी रैम जैसे फीचर्स होंगे। फोन में डैश चार्जिंग के साथ 3700mAh की बैटरी दी जा सकती है।
   
  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    मौसम संबंधी जानकारियां हम सभी के लिए बहुत जरूरी हो गई हैं। कोई प्लान बनाना हो या फिर किसी काम से बाहर जाना हो, हर कोई बदलते मौसम की जानकारी रखना चाहते हैं। प्ले स्टोर पर मौसम की जानकारी देने के लिए ढेरों ऐप्स हैं। हम आपको बता रहे हैं वे बेस्ट ऐप्स जिनकी मदद से आप मौसम की सटीक जानकारी ले सकते हैं। जानिए...

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन वेदर ऐप है। मौसम संबंधी जानकारियों के लिए यह हाई-लेवल सटीकता और पूर्वानुमान देता है। इसमें आप अपनी लोकेशन में 33 अलग-अलग भाषाओं में मौसम संबंधी जानकारियां ले सकते हैं। इस ऐप में तापमान को फॉरेनहाइट या सेल्सियस में बताने के अलावा उमस, हवा के चलने की गति और सूर्योदय व सूर्यास्त संबंधी जानकारियां दी जाती हैं। बारिश के समय में इस ऐप से आप हर मिनट की अपडेट पा सकते हैं। इस तरह के दूसरे फीचर्स की बात करें तो जीपीएस रडार मैप्स, लाइव वेदर रिपोर्ट, वेदर विडजेट, टॉप-ट्रेंडिंग वेदर विडियोज, ऐंड्रॉयड वीयर सपॉर्ट जैसे ढेरों फीचर्स हैं।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    याहू वेदर ऐप, याहू का एक ऑफिसल ऐंड्रॉयड वेदर ऐप है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह किसी जगह के मौसम की जानकारी उस जगह की कुछ तस्वीरों के साथ बताता है। अगर आप अपने यहां के मौसम की जानकारियां शेयर करना चाहें तो आप भी अपने लोकेशन की फोटोज शेयर कर सकते हैं। इससे आप 5 दिनों से लेकर 10 दिनों तक की मौसम संबंधी जानकारियां पा सकते हैं। इसमें आपको वेदर अलर्ट, रडार इन्फॉर्मेशन, होम स्क्रीन विडजेट, ह्यूमिडिटी सेंसर, यूवी इन्डेक्स और प्रेसीपिटेशन जैसी फीचर्स भी दिए गए हैं। इससे आप सूर्योदय और सूर्यास्त के अलावा समय के अपनी लोकेशन के हवा का दाब भी जान सकते हैं।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    यह ऐप भी एक अच्छा वेदर ऐप है। इसमें यूजर स्क्रीन पर स्वाइप करके मौसम संबंधी जानकारियां पा सकते हैं। इससे कई दिनों के मौसम संबंधी जानकारियां ले सकते हैं। इसमें लाइव और स्टैटिक वालपेपर चेंज दिए गए हैं जो मौसम के अनुसार बदलते रहते हैं। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं कि यह ऐप खूबसूरत डिजाइन वाला एक ऐप है जिसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए द वेदर चैनल सबसे बेहतरीन वेदर ऐप है। इससे आप मौसम संबंधी सटीक जानकारियों के अलावा दुनिया के किसी भी स्थान की मौसम संबंधी जानकारी पा सकते हैं। इसमें आपको टेम्पेरेचर, फ्यूचर फोरकॉस्ट, वेदर अलर्ट, रडार मैप्स जैसे ढेरों फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें आप वेदर न्यूज, ब्रीदिंग इन्डेक्स, यूवी इन्डेक्स, कई विडजेट्स और लाइटनिंग व पोलेन अलर्ट्स दिए गए हैं।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    इस ऐप से आप किसी भी स्थान की रियल टाइम में मौसम संबंधी सारी जानकारियां पा सकते हैं। इसमें ऑटोमैटिक लोकेशन डिटेक्शन दिया गया है। इसमें आप नेटवर्क की मदद से जीपीएस के अलावा किसी लोकेशन को नाम सहित जान सकते हैं। इस ऐप के सभी फंक्शन्स मुफ्त में उपलब्ध हैं। इसमें आपको प्रति घंटे मौसम संबंधी जानकारियां, मौसम संबंधी नोटिफिकेशन अलर्ट, मल्टिपल वेदर प्रोवाइडर्स, ह्यूमिडिटी पर्सेंटेज, सूर्योदय और सूर्यास्त की टाइमिंग जैसी ढेरों जानकारियां मिलती हैं। यह ऐप एक से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    1 वेदर एक जाना-माना वेदर विडजेट ऐप है। इससे आप मौसम संबंधी सभी जरूरी जानकारियां पा सकते हैं। इससे आप अपने रीयल टाइम लोकेशन की मौसम संबंधी जानकारी के अलावा दुनिया की किसी भी जगह की लोकेशन पर मौसम का हाल पता कर सकते हैं। इससे आप लगभग एक सप्ताह पहले ही मौसम की जानकारियां ले सकते हैं।

  • घर से निकलने से पहले इन ऐप्स से जानें मौसम का हाल

    वेदर अंडरग्राउंड ऐप भी प्ले स्टोर एक लोकप्रिय वेदर ऐप्लिकेशन है। इस ऐप से आप 10 दिन पहले से ही मौसम की जानकारियां पा सकते हैं। इसमें आप ऐप की लाइट या डार्क थीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक फ्री ऐप है। यूजर एक निश्चित राशि खर्च करके इसका प्रीमियम वर्जन ले सकते हैं।


Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages