- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Wednesday, 10 October 2018

देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर
RRB group d Exam 2018 के तहत ओडिशा में होने वाली परीक्षाओं को चक्रवाती तूफान 'तितली' के कारण फिलहाल रद्द कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड, भुवनेश्वर ने चक्रवाती तूफान 'तितली' की वजह से 11 और 12 अक्टूबर को रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने भुवनेश्‍वर, कटक, ढेंकनाल, संबलपुर, खुर्दा और ब्रह्मपुर में होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल निरस्‍त कर दिया है। जबकि बालासोर और राउरकेला में तय कार्यक्रम के अनुसार एग्‍जाम कराए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड रेलवे के कई पदों के लिए कंम्‍यूटर बेस्‍ड टेस्‍ट (सीबीटी) आयोजित करवा रहा है। rrb group d के 63000 पदों के लिए 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं। ये परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं।

   
  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    हाल ही में देश-दुनिया में काफी कुछ घटित हुआ है। आपसे ये खबरें छूट गई हों तो यहां डालें नजर...

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    मुंबई के बाद हाल ही में स्वच्छ रेल कहां शुरू हुई है- दिल्ली

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    बांग्लादेश की पहली महिला मेजर जनरल कौन बनी हैं- सुजैन गीति

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2018 कहां होगी- ओमान

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    भारत ने रूस के साथ हाल में कौन-सी डील की है- S-440

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    ICICI बैंक का नया MD और CEO किसे बनाया गया है- संदीप बख्शी

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    हाल में IMF का मुख्य अर्थशास्त्री किसे बनाया गया है- गीता गोपीनाथ

  • देश-दुनिया की मुख्य खबरों पर डालें नजर

    हाल में 'उद्यम अभिलाषा' अभियान किसने लॉन्च किया है- SIDBI


बता दें कि ओडिशा सरकार ने पूरे राज्‍य में 10 अक्‍टूबर को तितली तूफान की वजह से रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच चुका है। इस तूफान की वजह से ओडिशा में 11 और 12 अक्‍टूबर को होने वाली परीक्षाएं फिलहाल रोक दी गई हैं।

इस बीच रेलवे ने 05 अक्टूबर शुक्रवार को 16 अक्टूबर के बाद का ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया था। 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक की परीक्षा तिथियों, शहर और शिफ्ट की डिटेल्स जारी की गई हैं। 27 और 28 अक्टूबर को परीक्षा नहीं होगी। 29 अक्टूबर को और उसके बाद किस उम्मीदवार की परीक्षा किस दिन होगी, ये जानकारी 18 अक्टूबर के पता चलेगी। यानी 28 अक्टूबर के बाद की परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की डीटेल्‍स 18 अक्टूबर को जारी होगी।

Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages