वीवो के दमदार स्मार्टफोन Vivo V11 की कीमत में कटौती कर दी गई है। यह फोन पिछले महीने 22,900 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत में अब करीब 2,000 रुपये की कटौती कर दी गई है, जिसके बाद यह स्मार्टफोन 20,990 रुपये में उपलब्ध है। खास बात यह है कि कंपनी इसे खरीदने पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है, अगर पहले 6 महीने में आपसे इसकी स्क्रीन टूट जाती है तो कंपनी इसे फ्री में रिपेयर कराएगी।
जो लोग इसके फीचर से अनजान हैं उन्हें बता दें कि Vivo V11 स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) है, जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। ड्यूल सिम वाला यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
बात की जाए कैमरे की तो इसमें 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 25 मेगापिक्सल का आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस सेल्फी कैमरा है। फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है। 5 दिन तक चलने वाली इस सेल के लिए अब कंपनी ने मिलने वाली डील्स से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट के बारे में अपनी साइट पर जानकारी दी। नीचे की स्लाइड्स में देखिए कि किस फोन पर मिलेगा कितना डिस्काउंट...
सबसे बंपर डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 पर 16,000 रुपये की छूट मिलेगी। 45,990 रुपये की कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन को सेल में मात्र 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। गैलेक्सी S8 में 5.8-इंच का QHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगा है जिसका रिजॉलूशन 1440x2960 पिक्सल है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में आता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन 6 पर भी 3500 रुपये की छूट दी गई है। 15,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए इस डिवाइस को सेल में 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सैमसंग जे3 प्रो को 8,490 की बजाय 6,190 रुपये और सैमसंग ऑन नेक्स्ट (64 जीबी) को 17,900 रुपये की जगह 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के ही ऑन 8 पर भी छूट दी गई है लेकिन कितनी, इसका कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।
अगर आप कोई बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो बिग बिलियन डेज सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। सेल में लेनोवो के8 प्लस को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इन्टेक्स के इंडी 6 फोन को 8,499 रुपये की बजाय 3,999 रुपये और पैनासोनिक पी91 को 7,990 रुपये की बजाय 2,999 रुपये मे खरीदा जा सकेगा। इन सबके अलावा 4000 एमएएच पावर वाली बैटरी वाले यू कंपनी के एस स्मार्टफोन 5,499 रुपये में खरीदने का मौका रहेगा।
सेल में ऑनर 9एन स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। फोन के 3 जीबी रैम वेरियंट को 9,999 रुपये में खरीदने का मौका है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। 9एन के 4 जीबी रैम वेरियंट को 14,999 रुपये की बजाय 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं मोटो जेड2 फोर्स फोन को उसकी कीमत 34,999 से आधे दाम 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ओप्पो के ए71 फोन को 10,990 रुपये की जगह 6,990 और सोनी एक्सपीरिया आर1 स्मार्टफोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ 6,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
ऑनर का 7ए स्मार्टफोन 10,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही कंपनी ने कई फोन्स के लिए डील्स से सस्पेंस अभी खत्म नहीं किया है। इनमें ओप्पो एफ9 प्रो, एलजी जी7 प्लस और ओप्पो एफ9 शामिल हैं।
स्टैरी नाइट ब्लैक और नेबुला पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किए गए इस फोन में 3315 एमएएच की बैटरी के साथ ड्यूल इंजन फास्ट चार्ज टेक्नॉलजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment