- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Saturday, 6 October 2018

सांकेतिक तस्वीर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने वोकेशनल विषयों की लिस्ट जारी कर दी है। इन विषयों की परीक्षा फरवरी 2019 में होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं क्लास के 24 विषयों और 12वीं क्लास के 42 विषयों की परीक्षा फरवरी में होगी।

CBSE ने ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करके सूचना दी है कि 10th, 12th के एग्‍जाम फरवरी 2019 के तीसरे सप्‍ताह से शुरू होंगे। सारी डीटेल्‍स आप CBSE की ऑफिशल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले मार्च के पहले सप्‍ताह से एग्‍जाम शुरू होने की सूचना आई थी। फरवरी अंतिम सप्ताह में सबसे पहले वॉकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। मार्च के पहले सप्ताह में मुख्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी। उम्‍मीद की रही है कि मार्च के अंत तक सभी परीक्षाएं समाप्‍त हो जाएंगी।

लिस्ट

CBSE Board ने तारीखों में बदलाव का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को कहा था कि वह दाखिले के लिए सीबीएसई रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन के परिणामों और कटऑफ की तिथियों का ध्यान रखें। ताकि स्टूडेंट्स को ऐडमिशन के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

आपको बता दें कि बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पैटर्न को भी बदलने की तैयारी में है। परीक्षा के पैटर्न में 2020 से बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पैटर्न से स्टूडेंट्स की विश्लेषणात्मक क्षमताओं की जांच हो सकेगी। सीबीएसई (CBSE) द्वारा पेपर पैटर्न में बदलाव करने से विषयों को रटने की प्रक्रिया पर रोक भी लगेगी।
Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages