- Technology and Innovation Updates

Latest Technology News on mobile phones in India. Read news on computer, apps, games, gadgets and other personal tech.Get latest Technology news from the top sources for the Indian Technology Industry.

Breaking



Friday, 5 October 2018

इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब
नई दिल्ली
Google ने आज एक बार फिर अपने होमपेज पर रंग-बिरंगा डूडल बनाया है। आज दिख रहे Google Doodle में 'समर यूथ ओलिंपिक गेम्स' की झलक देखी जा सकती है। आज यानी 6 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो रही है। दरअसल इस ओलिंपिक के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। समर यूथ ओलिंपिक खेल 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन खेलों में 14 से 18 वर्ष के बीच के आयु के लोग ही हिस्सा लेते हैं। इन गेम्स में करीब 200 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं।

इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब
बड़े काम के हैं ये सरकारी ऐप्स, आज ही करें डाउनलोड
Loading
X

बात करें गूगल डूडल की तो Google के दूसरे O में कलाकारी की गई है और इसमें अलग-अलग खेलों को कार्टून के जरिए दिखाया गया है।

कोसोवो और दक्षिणी सूडान इस साल यूथ ओलिंपिक में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। ब्यूनस आयर्स में ग्रीन पार्क, ओलिंपिक पार्क, अर्बन पार्क और टेक्नो पार्क में विभिन्न गेम्स का आयोजन होगा। 141 खिलाड़ियों के साथ अर्जेंटीना की टीम सबसे बड़ी है।

गौर करने वाली बात है कि पहली बार समर यूथ ओलिंपिक गेम्स एशिया से बाहर आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे पहले 2010 में सिंगापुर और 2014 में चीन के नानजियांग में इन गेम्स का आयोजन हुआ था। इन गेम्स का आयोजन हर 4 साल पर किया जाता है और इनके समर और विंटर एडिशन होते हैं।
   
  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    अगर आप महीने भर की अपनी आय और खर्चों का हिसाब किसी कॉपी की बजाय अपने फोन में रखना चाहते हैं तो ये ऐप्स आपके काम आ सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप दिन/सप्ताह/महीने या फिर सालभर के खर्चों का हिसाब चुटकियों में रख पाएंगे। ये ऐप्स आपके ट्रांजैक्शन के मेसेजेज को ट्रैक करके एक निश्चित समय के लेनदेन का हिसाब रखते हैं। नीचे की स्लाइड्स में जानिए ऐसे बेस्ट के बारे में....

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    इस ऐप की मदद से आप पूरे महीने के लिए समरी ले सकते हैं। इस ऐप को लगातार यूज करते रहने पर यूजर्स को इसका प्राइम वर्जन मिल जाता है। इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे भी भेज सकते हैं। यह 40 से अधिक बैंक्स को सपॉर्ट करता है जिनके साथ आप इस ऐप के जरिए लेनेदेन कर सकते हैं। साथ ही आपके मेसेजेस को पढ़कर आपके खर्चों का सारा हिसाब किताब रखता है। साथ ही आप इसके साथ एक लिमिट तक लोन या क्रेडिट भी ले सकते हैं। इसकी रेटिंग 4.4 है।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    इस ऐप के जरिए आप पूरे महीने भर का रेकॉर्ड एक फोटो में देख सकते हैं। यह आय और खर्चों का एक पाई चार्ट बना देता है। आपका कोई बिल भी छूटे नहीं, इसके लिए इस ऐप में रिमाइंडर सेट करने का विकल्प दिया गया है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, स्पैनिश, जर्मन जैसी कुल 11 भाषाओं में मौजूद है। इसको यूजर्स ने 4.7 रेटिंग दी है।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    यह एक ऑल इन वन ऐप है। टाइम्स इंटरनेट द्वारा डिवेलप किए गए इस ऐप के जरिए आप एक साथ कई काम कर सकते हैं। यह ऐप भी आपके मेसेज को पढ़कर आपके हिसाब का लेखाजोखा रखता है। खर्चों का हिसाब रखने के अलावा इस ऐप के जरिए आप सीधे म्यूचल फंड में इनवेस्ट कर सकते हैं। लोन ले सकते हैं और साथ ही इंश्योरेंस करवा सकते हैं। इसे यूजर्स ने 4.5 स्टार रेटिंग दी है।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए यह भी एक अच्छा ऐप है। इस ऐप में आप अपने महीने, सप्ताह की रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्मैट में सेव कर सकते हैं। यह ऐप तमिल, तेलगु, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषा में मौजूद है। इसमें आप आनेवाले बिल के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। रेटिंग के मामले में इसे 4.4 स्टार मिले हैं।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    प्ले स्टोर पर आपके खर्चों पर नजर रखने के लिए कई ऐप्स मौजूद हैं। इनमें से मोनिटो एक्सपेंज मैनेजर ऐप एक लोकप्रिय ऐप है। यह ऐप आपके खर्चों और आय को ग्राफ के तौर पर भी दर्शाता है। साथ ही यह ऐप आपके पुराने डेटा तो ऑटोमैटिक ही गूगल ड्राइव पर बैकअप दे देता है। इसकी रेटिंग 4.6 है।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    यह ऐप आपकी सारी आय और खर्चों के का हिसाब रखता है। साथ ही यह हर महीने/सप्ताह/साल के लिए क्रेडिट कार्ड बिल और बाकी बिल्स को भी ट्रैक करता है। जैसे ही आपके फोन पर कोई ट्रांजैक्शन का मेसेज आता है, ऐप उसे ट्रैक कर लेता है और ऐड करके आपके खर्चों या आय में ऐड करता है। इस ऐप को आप अपने कंप्यूटर/लैपटॉप से भी कनेक्ट कर सकते हैं। यह ऐप 11 भाषाओं में मौजूद है।

  • इन ऐप्स से अपने खर्चों का रखें हिसाब

    इस ऐप के जरिए आप महीने भर के सारे लेनेदेनों को ट्रैक कर सकते हैं। ट्रैक करने से आपको पता चल जाएगा कि आप कहां ज्यादा खर्च कर रहे हैं और इस तरह से आप अपनी आदतों में बदलाव करके खर्चा कम कर सकते हैं। इसमें यूजर समय के हिसाब यानी महीने/सप्ताह/साल के हिसाब से ट्रैक कर सकते हैं। इसके बजट मोड फीचर का उपयोग करके आफ एक फिक्स राशि सेट कर सकते हैं। फिर यह ऐप आपके खर्चों तो राशि में बांट देगा। इससे आप अपने खर्चों में जरूरत के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।


Source : navbharattimes[dot]indiatimes[dot]com

No comments:

Post a Comment

Pages